Posts

क्या आप सच में घोड़े की सवारी कर रहे है ?

  यह शीर्ष देख के आप के मन में एक ही सवाल आया होगा के यह कैसा सवाल है।   किन्तु मै यही पूछ रहा हु जो आपने अभी अभी पढ़ा।   क्या आप जिस पर बैठके   सवारी कर रहे है या फिर जिसको घोडा समझ कर दाव लगा रहे है वह असल में घोडा ही है या फिर कोई खच्चर या फिर गधा है ? हमारे आस पास ऐसे बहुत लोग है या कभी कभी हम भी जो बिना कुछ सोचे समझे किसी पर भी दांव लगा देते है।   यह सोच के के यह मुझे जीता देगा या मेरा लगाया पैसा दुगना कर देगा।   जी हा मै निवेश के बारे में बोल रहा हु।      आज कल हर दूसरा इंसान शेयर मार्केट के मजे लेना चाहता है।   ( फिर शेयर मार्किट इनके मजे लेता है वह बात अलग है ) यह एक तरीके से अच्छा भी है क्योंकि खुदरा निवेशक मार्किट में निवेश करेगा तो मार्किट और निवेशक दोनों की वृध्दि होगी।  लेकिन क्या ये निवेशक सही अभ्यास करके निवेश का रहा है ? क्या इनका खून पसीना एक करके कमाया पैसा सही जगह पे लग रहा है ? आप जिस कंपनी में पैसा लगा रहे हो उस कंपनी का पिछला वित्तीय कारोबार कैसा रहा है। उस कंपनी की बैलेंस शीट , नफा , नुकसान , भविष्य की योजनाए...